Jharkhand Chunva 2024: कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, खरगे-सोनिया समेत ये दिग्गज नेता शामिल
Jharkhand Assembly Polls 2024: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी प्रचार टीम की सूची जारी कर दी है। इस बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कुल 40 प्रमुख नेताओं को पार्टी के स्टार प्रचारकों के रूप में चुना गया है। कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय ने मंगलवार शाम को इस सूची की अधिसूचना जारी की।
स्टार प्रचारकों की इस टीम का मुख्य उद्देश्य झारखंड में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करना है। इन नेताओं का कार्य क्षेत्र में लोगों को कांग्रेस के विचारों, नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराना और मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में करने का प्रयास करना होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से दिग्गज नेता करेंगे प्रचार?

- मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarajun Kharge)
- सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)
- राहुल गांधी (Rahul Gandhi)
- प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)
- के.सी. वेणुगोपाल (K.C. Venugopal)
- गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmad Mir)
- केशव महतो कमलेश (Keshav Mahto Kamlesh)
- डॉ. रामेश्वर उरांव (Dr. Rameshwar Oraon)
- भूपेश बघेल (Bhupesh Bhaghel)
- सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid)
- तारिक अनवर (Tariq Anwar)
- अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury)
- मल्लू भट्टी विक्रमार्क (Mallu Bhatti Vikramarka)
- बी. के. हरिप्रसाद (B.K. Hariprasad)
- गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi)
- किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma)
- प्रणव झा (Pranav Jha)
- सुबोधकांत सहाय (Subodh Kant Sahai)
- इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi)
- डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू (Dr. Pradeep Kumar Balmuchu)
- राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur)
- सुखदेव भगत (Sukhdeo Bhagat)
- कालीचरण मुंडा (Kalicharan Munda)
- फुरकान अंसारी (Furkan Ansari)
- चन्द्रशेखर दुबे (Chandrashekhar Dubey)
- बन्धु तिर्की (Bandhu Tirkey)
- सहजादा अनवर (Sahjada Anwar)
- पवन खेड़ा (Pawan Khera)
- सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Srinate)
- जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mewani)
- अलका लांबा (Alka Lamba)
- उदय भानु चिब (Udai Bhanu Chib)
- योगेन्द्र साव (Yogendra Sao)
- प्रदीप यादव (Pradeep Yadav)
- मणिशंकर (Manishankar)
- भीम कुमार (Bhim Kumar)
- अनवर अहमद अंसारी (Anwar Ahmad Ansari)
- रियाजुल अंसारी (Riyazul Ansari)
- राजेश सिन्हा सनी (Rajesh Sinha Sunny)
- दयामनी बारला (Dayamani Barla)
पहले चरण में 743 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
आपको बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 43 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस दौरान कुल 805 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 62 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया है। अब इन सीटों पर 743 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहेंगे। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि प्रत्येक सीट पर कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस की रणनीति और मतदाताओं से अपील
कांग्रेस का मानना है कि ये स्टार प्रचारक पार्टी की छवि को मजबूत करेंगे और झारखंड की जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी के प्रति भरोसा दिलाएंगे। इनके प्रचार अभियानों से पार्टी के उम्मीदवारों को अतिरिक्त समर्थन मिलेगा और मतदाताओं तक कांग्रेस का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचेगा।
झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी और स्टार प्रचारकों की इस टीम से यह साफ है कि कांग्रेस ने चुनाव को गंभीरता से लिया है और मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications