BJP के पक्ष में काम कर रहे है झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, JMM के आरोपों पर रखा अपना पक्ष

Jharkhand Election 2024: 13 और 20 नवंबर को झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों को लेकर झारखंड में राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार और दो आईपीएस अधिकारियों को हटाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा था।

झामुमो ने सभी पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का गंभीर आरोप लगाया था। वहीं, इन आरोपों पर अब के. रवि कुमार का बयान सामने आया है। रवि कुमार ने एनडीटीवी से बात करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो ने ऐसा कोई सबूत चुनाव आयोग को नहीं दिया है।

Jharkhand Election 2024

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेएमएम 27 अक्टूबर को चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। अपने पत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार और दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को हटाने की मांग की थी। इस बाबत जेएमएम के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का बयान भी सामने आया था।

JMM ने क्या लगाए थे आरोप
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि गिरिडीह पुलिस ने आज एक वाहन को रोका, जिसमें मंडल मुर्मू और कुछ अन्य लोग थे। मंडल मुर्मू झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक प्रस्तावक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन अधिकरी के. रवि कुमार और दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए गिरिडीह प्रशासन पर वाहन को छोड़ने का अनुचित दबाव डाला।

उन्होंने कहा कि यह आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है और चुनाव आयोग से इस मामले की जांच करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग से झारखंड में निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की अपील की।

बीजेपी ने भी कही थी यह बात
जेएमएम के इन आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) का बयान भी सामने आया था। बीजेपी ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर जेएमएम प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों पर 'बिन किसी सबूत' के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+