झारखंडः तालाब में नहाती हुई लड़कियों को झाड़ियों से छुपकर देखता था युवक, रंगे हाथ पकड़ा
चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मुहलसाई में एक युवक को उसका रंगीन मिजाज उसी पर भारी पड़ गया। युवक झाड़ियों में छुपकर महिलाओं को तालाब में नहाते हुए देखता रहता था। इसी दौरान महिलाओं ने उसे पकड़कर उसकी खूब पिटाई की। पिछले कई दिनों से युवक यह घिनौना काम कर रहा था। लेकिन जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो उन्होंने युवक की पिटाई कर दी।

तालाब के दूसरे छोर पर नहाते हैं पुरुष
गांव वालों ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की भी योजना बनाई है। हालांकि युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपित युवक पिछले कई दिनों से झाड़ियों में छुपकर महिलाओं और लड़कियों को तालाब में नहाते हुए देखा करता था। इस तालाब के एक छोर पर महिलाएं और लड़कियां नहाया करती हैं। जबकि तालाब के दूसरे छोर पर पुरुष नहाते हैं।

तालाब में नहाती हुई लड़कियों को देखता था
महिलाओं वाले घाट के तरफ जाना पुरुषों का मना है। क्योंकि उधर गांव की महिलाएं नहाती हैं। इसलिए कोई भी उस नियम का उल्लंघन नहीं करता है। लेकिन महुलसाई इलाके में किराये के मकान में रहने वाला मनीष दास ने घिनौनी हरकत की। आरोपित युवक मनीष दास भी रोज तालाब में नहाने जाया करता था। लेकिन इस दौरान वह महिलाओं के घाट जाकर झाड़ियों में छुपकर घंटों महिलाओं को स्नान करते देखता था।

गांव वालों ने कर दी पिटाई
जब इस बात की जानकारी गांव के महिलाओं और पुरुषों को हुई, तो सभी ने उसे रंगेहाथों पकड़ने की योजना बनायी। रविवार दोपहर जब युवक झाड़ियों से महिलाओं को स्नान करते देख रहा था, उसी समय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बाद में माफी मांगने और दुबारा तालाब की तरफ नहीं आने की शर्त पर उसे छोड़ा गया।

युवक ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
शाम होते-होते मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस गांव पहुंची और युवक के बयान पर तीन ग्रामीणों पर केस दर्ज किया। युवक ने बताया कि उसके मकान में शौचालय नहीं है। इसलिए वह तालाब के किनारे झाड़ी में शौचालय जाता करता था। लेकिन उसपर बेबुनियाद आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी गयी। गांववालों ने भी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications