4 साल का अफेयर, 3 महीने का लिव-इन...अब प्रेमी के घर के बाहर ही धरने पर क्यों बैठ गई प्रेमिका
Bokaro News: झारखंड के बोकारो में एक महिला अपने प्रेमी के खिलाफ 72 घंटों से धरने पर बैठी है। महिला का दावा है कि वो पिछले 4 सालों से रिश्ते में थी।

Jharkhand Bokaro News: झारखंड के बोकारो से 'एक अजब प्रेम की गजब कहानी' चर्चाओं में है। अपने प्रेमी और लिव-इन-पार्टनर के बर्ताव से दुखी होकर एक महिला धरने पर बैठ गई है। प्रेमिका 6 जून से प्रेमी के घर के बाहर अभी तक यानी 8 जून की शाम तक धरने पर बैठी है।
धरना दे रही महिला का नाम बाहामुनी कुमारी है। ये पूरा मामला बोकारो के पेटरवार थानाक्षेत्र के पिछरी दक्षिणी पंचायत का है। बाहामुनी कुमारी ने कहा है कि लालधारी बास्की नाम के शख्स के साथ उसका 4 साल का रिलेशनशिप है और पिछले 3 महीने से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। लेकिन अब उसके प्रेमी और उसके घरवालों ने बाहामुनी कुमारी को घर से निकाल दिया है।
बाहामुनी कुमारी का कहना है कि उसने हार-थककर आखिरकर मजबूर होकर ये फैसला उठाया है। बाहामुनी पिछले 72 घंटों से प्रेमी के दरवाजे पर धरना दे रही। लेकिन प्रेमी और उसके घरवाले फरार हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाहामुनी और उसके प्रेमी लालधारी बास्की के बीच सबकुछ सही कराने की कोशिश पंचायत ने भी की। पंचायत प्रतिनिधियों ने काफी कोशिश की कि महिला को इंसाफ मिले लेकिन प्रेमी और उसके घरवाले बात मानने को तैयार नहीं हुए।
बाहामुनी बोकारो के पिपराटांड़ के रहने वाले स्वर्गीय सुरेश हेम्ब्रम की सबसे छोटी बेटी है। वहीं लालधारी बास्की खेरहो के पूर्व पीडीएस डीलर स्वर्गीय हेमलाल बास्की का छोटा बेटा है। बाहामुनी ने कहा है कि पीडीएस दुकान में अनाज उठाने जाने के दौरान लालधारी से उसकी जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई और प्यार में बदल गया।
बाहामुनी ने यह भी दावा किया है कि लालधारी 4 साल तक उसके घर में आकर रात में रुकता था। बाहामुनी ने कहा कि नवंबर 2022 में लालधारी उसे अपने साथ अपने घर से लेकर आ गया। लेकिन उसके कुछ महीनों बाद अप्रैल के शुरुआत में लालधारी के बड़े भाई और मां ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
उसके थोड़े दिन बाद घर से निकाल दिया। बाहामुनी ने यह भी दावा किया है कि लालधारी पिछले 2 महीने से गायब है और उसकी उससे बात नहीं हो रही है। उसका फोन भी बंद है।












Click it and Unblock the Notifications