ब्वॉयफ्रेंड को पिस्तौल का डर दिखाकर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, सुनसान जगह पर पार्टी करने गई थी लड़कियां

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां ब्वॉयफ्रेंड के साथ पार्टी मनाने गई नाबालिग के साथ बंदूक की नोक पर युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

jamshedpur misdeed with minor gil police arrested five accused

एसएसपी एम तमिल वाणन ने बताया कि बागबेड़ा थानाक्षेत्र में गत 7 अक्टूबर की शाम को दो नाबालिक युवतियां अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ सुनसान जगह पर पार्टी करने गई थीं। तभी दो युवक वहां पहुंचे और बॉयफ्रेंड को बंदूक का डर दिखाकर मौके से भगा दिया। फिर थोड़ी देर में तीन और युवक वहां पहुंच गए।

तीन युवकों ने एक नाबालिग को बंदूक के बल में अपने कब्जे में ले लिया. जबकि पहले पहुंचे दो युवकों ने दूसरी लड़की के साथ गैंगरेप किया। बाद में पांचों आरोपियों ने दोनों लड़कियों को बीच जंगल में छोड़ दिया। साथ ही वारदात के बारे में किसी को बताने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

दोनों लड़कियां किसी तरह जंगल से बाहर निकलीं और स्थानीय लोगों को घटना के बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर थाने ले जाकर दोनों युवती के बयान पर मामला दर्ज किया।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि जमशेदुपर में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तमित वाणन ने कहा कि बीते मंगलवार को युवती अपने पुरुष मित्र के साथ बागबेड़ा इलाके में थी। नाबालिग लड़की को बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक पार्टी से जबरन उठा लिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल और बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान शंकर तियू, रौशन कुजूर, सूरज पात्रो, सन्नी सोरेन है जबकि एक अन्य आरोपी नाबालिग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+