जमशेदपुरः तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुई बाइक, मौके पर दो युवकों की मौत

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के चाकुलिया इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार के चलते दो युवाओं की मौत हो गई। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। दिल दहला देने वाली यह घटना चाकुलिया-शिशाकुन मुख्य सड़क की है। यहां के नामोपाडा पेट्रोल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग दोनों को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रबारी रंजीत उरांव सीएचसी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान दिवांशु और विशाल के रूप में हुई है।

jamsehdpur road accident two young boy died

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नामोपाडा के रहने वाले कौशीक बेरा का 18 वर्षीय बेटा दिवांशु बेरा, मानुषमुडीया निवासी प्रदुत जेना का बेटा 18 वर्षीय विशाल जेना अपनी बाइक से जिम जा रहा था। विशाल अपनी बाइक से दिवांशु को लेकर गंधरूपी के पास पैट्रोल पंप तेल भरवाने जा रहा था। वहीं दूसरा दोस्त जिम के पास रूक गया। इसी बीच पेट्रोल पंप के पास विशाल की बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गई। वह सड़क किनारे रखे ईंट में जाकर धक्का मार दिया, जहां सिर पर चोट लगने के कारण वहीं मुख्य सड़क पर दोनों की मौत हो गई।

चाईबासा में अधेड़ की हत्या
वहीं चाईबासा जिले के मनोहरपुर थाना के पुरनापानी गांव स्थित गाटरमुंडी टोला में पोरेस तिर्की उर्फ ढेलका नाम के युवक ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी सोमवारी तिर्की की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरुवार सुबह शव को घर में बंद कर दरवाजे पर बाहर से ताला लगा फरार हो गया।

हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी दाउद किड़ो, पुलिस निरीक्षक फागु होरो व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजे का ताला तोड़ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था और कल रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था।

बुधवार को दंपती अपने खेत में रोपनी का काम कर घर लौटा था। उसके बाद दोनों में कहा सुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि पोरेस ने अपनी पत्नी की लात-घूसों से काफी पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+