JAC Board 11th Result 2023: ऐसे चेक करें झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट, यह है Direct Link
JAC 11th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 11वीं के अंतिम परीक्षा परिणाम आज घोषित कर सकता है। इसके जारी होने के बाद, छात्र अपने परिणाम और मार्क्स jacresults.com पर देख सकते हैं। परिणाम संबंधी अपडेट के लिए वे jac.jharkhand.gov.in पर भी जा सकते हैं।
झारखंड बोर्ड सभी स्ट्रीम के लिए कक्षा 11 के परिणाम एक साथ घोषित करने की संभावना है। झारखंड बोर्ड की 11 वीं कक्षा के परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में करना होगा। ऐसे चेक करें रिजल्ट...

झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट 2023 ऐसे करें चेक (JAC Board 11th Result 2023)
jacresults.com पर जाएं।
अब, कक्षा 11 के परिणाम पृष्ठ पर जाएं।
लॉगिन विंडो पर, अपना अंतिम परीक्षा रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
अपना रिजल्ट चेक करें।
पृष्ठ को डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सहेजें।
झारखंड बोर्ड 11वीं में पासिंग मार्क्स कितना (JAC Board 11th Result 2023)
बता दें कि झारखंड बोर्ड की 11वीं कक्षा की परीक्षा 17,18 और 20 अप्रैल को आयोजित की गई थी। 11वीं की परीक्षा 40 अंको की ली गई थी जबकि इंटरनल की परीक्षा 10 अंकों की ली गई थी। दोनों मिलाकर कुल 50 अंकों की परीक्षा हुई थी। सभी छात्रों को 4 विषय में पास होना अनिवार्य है वही प्रत्येक विषय में 17 नंबर लाना अनिवार्य है।












Click it and Unblock the Notifications