IIM रांची के छात्र का हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव, वाराणसी के रहने वाले शिवम के बंधे थे दोनों हाथ
वाराणसी के रहने वाला शिवम पांडे जो आईआईएम रांची में पढ़ाई कर रहा था, उनका शव हॉस्टल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। उसके दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे।

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आईआईएम जहां एडमीशन पाने के लिए छात्र कड़ी मेहनत करते हैं, उसी आईआईएम के हॉस्टल में एक छात्र का शव रहस्यमय परिस्थितयों में मिला है। हॉस्टल की पांचवी मंजिल पर रूम में IIM छात्र मृत पाया गया है। उसका शव पंखे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। फांसी पर लटके छात्र के दोनों हाथ पीछे से बंधे मिले हैं। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।
IIM रांची के छात्र की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले शिवम पांडे के रूप में हुई है। रांची के एसएसपी कौशल किशोर ने पुष्टि की कि शिवम पांडे आईआईएम का छात्र था। भारतीय प्रबंधन संस्थान के अधिकारियों को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने छात्र की मौत की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी है।
रांची पुलिस ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं और हत्या और आत्महत्या सहित सभी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की मदद से ही आगे बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस कैमरे में कैद फुटेज से भी सुराग जुटा रही है।
Recommended Video

डीएसपी प्रवीण सिंह ने बताया कि छात्र रविवार रात से ही डिप्रेशन में था। वह सोमवार को कैंपस में भी नजर नहीं आया था। कुछ छात्रों ने गार्ड को सूचित किया कि शिवम ने खुद को अंदर बंद कर लिया है और बाहर नहीं आ रहा है। दरवाजा तोड़ने के बाद दिखा कि शिवम छत से लटका हुआ था और उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। बता दें अभी कुछ दिन पहले IIM अहमदाबाद के छात्र ने की आत्महत्या की थी और मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।












Click it and Unblock the Notifications