हेमंत सोरेन आज फिर से बनेंगे झारखंड के CM, रांची में बंद रहेंगे सभी स्कूल

झारखंड में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। हेमंत सोरेन एक बार फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए प्रशासन ने रांची में आज यानि 28 नवंबर को सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए गए हैं।

Recommended Video

    हेमंत सोरेन आज फिर से बनेंगे झारखंड के CM, रांची में बंद रहेंगे सभी स्कूल

    आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है, लोगों की भारी भीड़ हो सकती है, ऐसे में प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

    hemant soren

    बता दें कि हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन ने प्रदेश में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है। प्रदेश की 81 में से 51 सीटों पर गठबंधन ने जीत दर्ज की है। जबकि एनडीए को सिर्फ 24 सीटें ही हासिल हुई हैं।

    आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन में शामिल कई दलों के नेता शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव भी शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसमे शामिल हो सकते हैं।

    इससे पहले मंगलवार को हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी से उनकी यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान सोरेन ने प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर दी। जिसमे उन्होंने बताया कि मैंने मैंने दिल्ली में आज पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें हमारी सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया।

    गौर करने वाली बात है कि झारखंड के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमे से 34 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं आरजेडी ने चार और सीपीआई ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। माना जा रहा है कि आरजेडी को भी नई सरकार में जगह मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+