झारखंडः कुत्ते को लग गई चोट तो मासूम बच्चियों को मालकिन ने पीटा फिर ब्लेड से काटा हाथ

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़ा बाजार थानाक्षेत्र के हूरहूरू बाबा पथ स्थित बौद्ध विहार कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां नाबालिग बच्चियों से पालतू कुत्ते को चोट लग गई, तो मालकिन ने दोनों बच्चियों की पहले जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो बच्चियों के हाथ पर ब्लेड से कई जगह काट दिया।

hajaribagh woman cuth girls hand through blade for pet animal

दोनों बच्चियों का फिलहाल हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। वहीं आरोपी मालकिन घर छोड़कर फरार हो गई है। आशा चौधरी नाम की महिला ने अपने यहां काम करने वाली नाबालिग बच्चियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

यही नहीं महिला ने ब्लेड से दोनों बच्चियों के हाथ पर कई जगह काट डाला। जब आसपास के लोगों ने दोनों बच्चियों की चीख-पुकार सुनी तो घटना की सूचना बड़ा बाजार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों को अपने साथ थाने ले आई और चाइल्ड लाइन को सुपूर्द कर दिया।

चाइल्ड लाइन वालों ने बच्चियों को इलाज के हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि दोनों बच्चियां आपस में बहन हैं और एक की उम्र 6 साल है जबकि दूसरी बच्ची का उम्र 8 साल है। दोनों बच्चियां मूल रूप से रांची की रहने वाली हैं।

वहीं चाइल्ड लाइन के सदस्य स्वीटी कुमारी ने बताया कि पीड़ित बच्चियों के द्वारा मालकिन के पालतू कुत्ते को चोट लग गई। इससे आग बबूला होकर मालकिन ने इन बच्चियों के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। पहले तो दोनों बच्चिओं की जमकर पिटाई की गई, फिर ब्लेड से कई जगह हाथ काट डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+