गुमलाः चाची पर था भूत-प्रेत का शक तो भतीजे ने कर दी हत्या और फिर चाचा ने हत्यारे को काट डाला

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड में दोहरे हत्याकांड का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक को इस बात का शक था कि उसकी चाची जादू-टोना कर रही है तो उसने अपनी चाची की हत्या कर दी। वहीं जब चाचा को अपने भतीजे की इस करतूत की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो लाश बरामद की है और वहीं हत्यारोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

gumla double murder uncle arrested

जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के सिविल गांव में 23 वर्षीय राजपाल मुंडा को अपनी 55 वर्षीय चाची भिन्सारी देवी पर कई दिनों से डायन बिसाही होने का शक था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से राजपाल के घर में लोग बीमार पड़ रहे थे। अपने शक के कारण जब राजपाल चाची भिन्सारी के घर गया तो उसके अलावा वहां और कोई मौजूद नहीं था, चाचा मगदेव मुंडा खेत पर गए हुए थे।

इसके बाद राजपाल ने कुल्हाड़ी से भिन्सारी देवी की हत्या कर दी। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने खेत जाकर हत्या की सूचना मगदेव को दी. गुस्से में मगदेव घर पहुंचा तो पत्नी की लाश देखकर आग बबूला हो गय। उसने राजपाल को घर बुलाकर हत्या का कारण पूछा। जब राजपाल ने साफ कहा, 'तुम्हारी पत्नी डायन है', तो मगदेव ने आव देखा न ताव, घर में रखे टांगी से राजपाल के सिर पर हमला कर दिया।

कुछ ही देर में इस दोहरे हत्याकांड की खबर पूरे इलाके में फैल गई और गांव भर में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+