गुमलाः एकतरफा प्यार में पागल CRPF जवान ने प्रेमिका के परिवार के 9 सदस्यों पर किया हमला

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे डीएवी पब्लिक स्कूल के पास बुधवार की देर रात को एकतरफा प्यार में पागल CRPF जवान ने प्रेमिका के परिवार के 9 सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायलों में 20 वर्षीय कथि प्रेमिका रुबीना, पिता मनीष लोहरा, 45 वर्षीय मां सुमरो देवी, 25 वर्षीय बड़ी बहन रूबी देवी, 3 वर्षीय रूबी देवी की बेटी पूर्वी कुमारी, 6 वर्षीय बेटा स्मिथ केरकेट्टा, 18 वर्षीय बहन अनिमा कुमारी, 30 वर्षीय भाई महावीर लोहरा और 45 वर्षीय चाचा अजय लोहरा शामिल है।

gumla crpf soldier did attack on girlfriend house

सभी को स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अत्यंत गंभीर रूप से चार घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के मुताबित चारों की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि CRPF का जवान महेंद्र सिमडेगा में तैनात है। साथ ही वह विवाहित भी है। लेकिन इसके बावजूद वह रुबीना से एकतरफा प्यार करता है। इसके चलते रुबीना भी कभी-कभी उससे बात कर लेती थी। समय गुजरने के साथ-साथ प्यार भी परवान चढ़ने लगा।

दोनों के बीच वीडिया कॉल के जरिये भी बात होने लगी थी। लेकिन इस दौरान रुबीना से बात करते वक्त सीआरपीएफ जवान उसकी अश्लील तस्वीर खींच लेता था फिर अपने दोस्तों के बीच शेयर करता था। जिसकी जानकारी होने पर रुबीना ने बता करना छोड़ दिया। बीते मंगलवार को रुबीना के घर पर जाकर महेंद्र ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद बुधवार की देर रात को करीब साढ़े सात रुबीना के पास पहुंचा और झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर दिया।

रामगढ़ जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पिता ने जीते-जी अपनी बेटी का पुतला फूंक कर अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद बकायदा सिर भी मुड़ाया। दरअसल, चितरपुर में एक चचेरे भाई-बहन ने आपस में ही प्रेम विवाह रचा लिया। इससे दुखी होकर परिजनों ने लारी के सिमरानाला घाट पर पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

परिजनों ने दोनों को घर-परिवार से हमेशा के लिए अलग कर दिया। घटना से दुखी परिजनों ने कहा कि बेटी की इस गलत कारनामे के चलते समाज में जो इज्जत थी, वो पूरी तरह से धूमिल हो गई। युवती अपने चचेरे भाई के साथ पिछले 28 फरवरी को भाग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+