जिस बस को सोनू सूद ने झारखंड भेजा, उसमें सवार लड़की निकली कोरोना पॉजिटिव

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा पंचायत के वनांचल चौक के पर एक युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती की रिपोर्ट आने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल युवती अपने परिवार के साथ मुंबई से 18 जून को बस के जरिये गांव लौटी थी। यह बस बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लोगों की मदद करने के लिए मुहैया कराई थी। युवती और उसका परिवार डुमरी मोड़ पर बस से उतरी थी। इसके बाद डुमरी रेफरल अस्पताल में स्वाब कराया था। बता दें कि संक्रमित युवती कैंसर से भी पीड़ित है।

giridih girl test corona positive who returned from mumbai

बस में सवार डुमरी की युवती जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सहयात्री दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग बस पर सवार दूसरे यात्रियों की पहचान कर जांच में जुट गया है। किशोरी अपने माता पिता के साथ मुंबई में रहती थी। वह कैंसर से ग्रसित है, जिसका इलाज मुंबई में ही चल रहा है। नौ दिन पूर्व वह अपने माता, पिता और भाई के साथ लौटी थी। इस दौरान मरीज के घर सहित इससे सटे अन्य घरों व उसके मुहल्ले को सैनिटाइज्ड कर रास्तों को सील कर दिया गया। क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन और बफर जोन घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

बुधवार को जैसे ही जामतारा में कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने की सूचना मिली बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, डुमरी पुलिस और प्रखंडकर्मी सहित मेडिकल टीम संबंधित गांव में पहुंची। एसडीएम प्रेमलता मुर्मू के निर्देश पर पॉजिटिव मरीज के घर और उस घर से सटे अन्य घरों व गलियों को सैनिटाइज्ड किया गया। बच्ची के पिता मुंबई में कई वर्षों से रहकर कारपेंटर का काम करते थे। युवती का इलाज दो वर्षों से मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+