Jharkhand Results 2024: CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना को जीतीं या हारीं? चौंकाने वाले आए नतीजे
Gandey Chunav Result 2024 in Hindi: झारखंड की गांडेय निर्वाचन क्षेत्र को लेकर दिलचस्पी लोगों में सबसे ज्यादा थी। गांडेय विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की नेता कल्पना सोरेन (kalpana soren) 14 हजार वोटों से जीत गई हैं। भाजपा ने कल्पना सोरेन के खिलाफ मुनिया देवी को उतारा था।
कल्पना सोरेन ने जून 2024 में हुए उपचुनाव में इस सीट से 26 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीती थीं। कल्पना सोरेन को 1,09,827 वोट हासिल किए और बीजेपी के दिलीप वर्मा को हराया, जिन्हें 82,678 वोट मिले थे।

Gandey Chunav Result 2024 LIVE: गांडेय चुनाव रिजल्ट लाइव
फाइनल आंकड़े: कल्पना सोरेन 111618 (+ 13056), मुनिया देवी 98562 ( -13056)
3:31 PM: कल्पना सोरेन 92482 (+ 6862), मुनिया देवी 85620 ( -6862)
11.19 AM: कल्पना सोरेन 12350 ( -4593), मुनिया देवी 16943 (+ 4593)
सुबह 9 बजे: कल्पना सोरेन लीड कर रही हैं।
गांडेय विधानसभा चुनाव 2019
2019 में JMM उम्मीदवार सरफराज अहमद ने 65,023 वोटों के साथ सीट जीती थी, उन्होंने बीजेपी के जय प्रकाश वर्मा को हराया था, जिन्हें 56,168 वोट मिले थे, जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के अर्जुन बैठा को 15,361 वोट मिले थे।
Gandey Assembly Election Seat History: गांडेय विधानसभा सीट से अब तक कौन-कौन जीता?
- 1977 लक्ष्मण स्वर्णकार, जनता पार्टी
- 1980 डॉ. सरफराज अहमद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1985 सलखन सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
- 1990 सलखन सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
- 1995 लक्ष्मण स्वर्णकार, भारतीय जनता पार्टी
- 2000 सलखन सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
- 2005 सलखन सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
- 2009 डॉ. सरफराज अहमद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 2014 जय प्रकाश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी
- 2019 डॉ सरफराज अहमद, झारखंड मुक्ति मोर्चा
- 2024 (उपचुनाव) कल्पना सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा












Click it and Unblock the Notifications