Jharkhand Poll of Polls: क्या कहते हैं झारखंड के तमाम एग्जिट पोल, JMM-BJP में से कौन बना रहा सरकार?
Jharkhand Poll of Polls: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इस बार झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में मतदान कराये गए थे। पहले चरण में 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग हुई। मतदान पूरा होने के साथ ही अब एग्जिट पोल निकलकर सामने आने लगे हैं।
सरकार बनाने के लिए झारखंड में 41 सीटों की जरुरत है। इस बार झारखंड में कोई भी पार्टी स्पष्ट बहुमत पाती नजर नहीं आ रही है। एग्जिट पोल में NDA और INDIA ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।

झारखंड चुनाव के लिए एग्जिट पोल अलग-अलग नतीजे दिखा रहे हैं। अभी तक कुचल 7 एग्जिट पोल सामने आये हैं। इनमें से काफी संख्या में एग्जिट पोल भाजपा गठबंधन के पक्ष में हैं, जो संकेत दे रहे हैं कि इस बार झारखंड में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। हालांकि, कुछ पूर्वानुमान झामुमो और कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में भी हैं। हालांकि, सीटों का मार्जिन कम होने के कारण कांटे की टक्कर की संभावना है। यहां देखें झारखंड विधानसभा का पोल ऑफ पोल्स-
ABP-मैटराइज एग्जिट पोल 2024
भाजपा (NDA): 42-47 सीट
जेएमएम और कांग्रेस (INDIA): 25-30 सीट
अन्य: 1-4 सीट
People's Pulse एग्जिट पोल 2024
भाजपा (NDA): 42-48 सीट
जेएमएम (INDIA: 16-23 सीट
कांग्रेस (INDIA): 25-30 सीट
AJSU (NDA): 2-5
चाणक्य एग्जिट पोल 2024
भाजपा (NDA): 45-50 सीट
जेएमएम और कांग्रेस (INDIA): 35-38 सीट
अन्य: 3-5 सीट
JVC एग्जिट पोल 2024
भाजपा (NDA): 40-44 सीट
जेएमएम और कांग्रेस (INDIA): 30-40 सीट
अन्य: 0-1 सीट
PMarq एग्जिट पोल 2024
भाजपा (NDA): 31-40 सीट
जेएमएम और कांग्रेस (INDIA): 37-47 सीट
अन्य: 1-6 सीट
एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) एग्जिट पोल 2024
भाजपा (NDA): 25 सीट
जेएमएम और कांग्रेस (INDIA): 53 सीट
अन्य: 3 सीट
दैनिक भास्कर एग्जिट पोल 2024
भाजपा (NDA): 37-40 सीट
जेएमएम और कांग्रेस (INDIA): 36-39 सीट
अन्य: 0-2 सीट
झारखंड पोल ऑफ पोल्स 2024
अभी तक के एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखें तो बीजेपी की अगुआई वाली NDA गठबंधन का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। यहां देखें क्या है पोल ऑफ पोल्स का अनुमान:
बीजेपी+ (NDA): 38 से 43 सीट
झामुमो+ (INDIA): 34 से 41 सीट
अन्य: 2 से 4 सीट












Click it and Unblock the Notifications