दुमकाः दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे सहित तीन की मौत, लोगों ने किया हंगामा

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में मां, बेटा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुघर्टना में मां, बेटे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सरसडंगाल गांव के पास दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई।

dumka road accident three people died

घटना की सूचना मिलने के बाद शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। मृतकों की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के छोटाचापुरिया गांव की 53 वर्षीय बालको सोरेन और उसके 24 वर्षीय पुत्र बुद्धिराम मुर्मू के रूप में हुई है।

दोनों मां-बेटे बाइक पर सवार होकर सारसडांगाल गांव अवस्थित बैंक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। शिकारीपाड़ा की अंचलाधिकारी अमृता कुमारी और थाना प्रभारी संजय कुमार सुमन ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तथा प्रशासनिक स्तर से पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये सहायता राशि उपलब्ध कराया गया।

इसके अलावा जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में हंसडीहा देवघर नेशनल हाईवे पर सरैयाहाट उच्च विद्यालय के पास अज्ञात वाहन से टक्कर लग जाने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान रक्सा गांव निवासी 32 वर्षीय सुबोध पंजियारा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक जिले के जरमुंडी में प्राइवेट काम करता था और प्रतिदिन घर से आना जाना करता था।

सोमवार की देर शाम वह जरमुंडी से घर लौट रहा था। इसी क्रम में सुबोध सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। राहगीरों ने एम्बुलेंस को फोन कर उसे सरैयाहाट स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया ,जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+