दुमकाः अवैध संबंध का आरोप लगाकर महिला और युवक को निर्वस्त्र घुमाया

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांदो इलाके के बड़तल्ली पंचायत के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां अवैध संबंध का आरोप लगाकर एक महिला और एक युवक को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और फिर उन दोनों को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने महिला और युवक का वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने सोमवार की देर रात को मुफस्सिल थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी।

dumka people did misbehaved with woman and her bofyriend

बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को भीड़ ने निर्वस्त्र कर करीब एक किलोमीटर तक नंगा घुमाया था। दरअसल, महिला का पति किसी मामले में करीब एक साल से दुमका जेल में बंद है। वह दुमका में मजदूरी कर अपना और अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करती है। मजदूरी करने के दौरान उसका संपर्त कोल्हड़िया गांव के रहने वाले एक युवक से हो गया। वह युवक भी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। सोमवार की शाम को वह महिला से मिलने के लिए उसके घर आया था।

गांव के चार-पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गांव के करीब 50 से 60 लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने महिला और उस युवक के कपड़े उतरवाए। दोनों को नंगर का घुमाते हुए गांव से बाहर ले गए। बता दें कि दोनों अलग-अलग समुदाय से आते हैं।

हालांकि, मयूरनाचा गांव से सटे सकरभंगा गांव के कुछ लोगों ने जब इस शर्मनाक कृत्य को देखा तो विरोध किया, इस बीच दुमका मुफस्सिल थाना की पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो वह तुरंत हरकत में आई। मौके पर पहुंच कर महिला और उक्त युवक को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ा कर दुमका मुफस्सिल थाना ले आई। दुमका मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश राम ने बताया कि इस मामले में 4 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया है, जिनमें से चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+