धनबादः रात के वक्त टेंट में कोयला जलाकर सो गए फिर सुबह तीनों युवक मृत मिले

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के रंगलीटांड़ ईंट-भट्ठे में काम करने वाले तीन मजदूरों की लाश संदेहास्पद स्थिति में मिली है। तीनों मृतक की पहचान मिथुन भुमिज, प्रदीप मुरा और प्रम्तोष भुमिज के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 25-26 वर्ष है। तीनों मृतक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से ईंट-भट्ठे में काम करने के लिए धनबाद आए थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दी है।

Dhanbad three man died due tof suffocation in tent

थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि ये रात को प्लास्टिक के तंबू में धुआं कर के सो गए थे। प्रथम दृष्ट्या उसी धुएं से दम घुटने से मौत का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का मामला स्पष्ट हो पाएगा।

वहीं इंट-भट्ठे के मालिक सोनू साह ने बताया कि हर रोज प्लास्टिक के तंबू में कोयले का धुआं जलाकर सोते थे। ताकि ठंड से आराम मिल सके। गुरुवार की रात को भी खाना खाकर ये लोग अपने तंबू में सोने गए थे। सुबह के वक्त जब वो बाहर नहीं निकले तो अन्य लोग उन्हें जगाने गए। उन्हें अचेत देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

वहीं गुमला जिले के चैनपुर ताना क्षेत्र से केवल एक किलोमीटर दूर गुरुवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र मडाईकोना गांव स्थित भथुरा लकडाकोना जंगल में एक लड़की की लाश मिली। लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। प्रथम दृष्ट्या इस मामले में रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

पुलिस ने मौके से एक फोन भी बरामद किया है। पुलिस मृतक लड़की के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+