झारखंडः धनबाद में भाजपा नेता की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 5 लोग गिरफ्तार

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिला में बहुचर्चित भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शूटर बाबू राजा चंद्रप्रकाश सहित 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा गोली ,एक मैगजीन, मोबाइल और दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज ने पूरे मामले की जानकारी दी है।

dhanbad police disclosde murder case of bjp leader satish singh

पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि केंदुआ डीह थाना इलाके के कुस्तौर निवासी भाजपा नेता सतीश कुमार सिंह की हत्या के मामले में विकास सिंह और सतीश गुप्ता की भूमिका सामने आ रही है। ये दोनों इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और मुख्य साजिशकर्ता हैं। वही इस केस में मुख्य शूटर बाबू राजा चंद्र प्रकाश पर आरोप है कि उसकी गोली से ही सतीश कुमार सिंह की जान गई।

पुलिस ने आरोपी उत्तम महतो और बाबू राजा को बलियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस मामले में गौउर रवानी और हरिकेश प्रसाद पासवान को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे मुख्य वजह क्या है यह विकास सिंह और सतीश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे इनके बीच किसी पुरानी रंजिश और आउटसोर्सिंग विवाद से इनकार नहीं किया जा सकता है। धनबाद एसएसपी के अनुसार, पिछले 19 अगस्त 2020 को बीजेपी नेता सतीश सिंह को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों कि तस्वीर कैद हो गई थी।

हत्या के बाद मामले का खुलासा करने के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। जिसमें एसआईटी टीम के साथ टेक्निकल टीम टीम और अन्य पुलिस अधिकारियों को अनुसंधान में लगाया गया था। टीम ने पूरे मामले में छापेमारी करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस के मास्टरमाइंड विकास सिंह और सतीश गुप्ता की धनबाद पुलिस तलाश कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+