शर्मनाकः 8वीं की छात्रा से महीनों तक गैंगरेप करते रहे चार युवक, गर्भवती हुई तो गर्भपात कराने ले गए क्लिनिक
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के कपूरिया ओपी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां चार युवकों ने 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो गर्भपात करवाने के लिए आरोपित के पिता उसे लेकर पटना पहुंच गए फिर जब हालात बिगड़ने लगी तो आरोपित उसे माता-पिता के यहां छोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के माता-पिता ने इसके शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पीड़िता अपने दादा-दादी के साथ रहती है। आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ चार युवक उदय सिंह विराट धीरज सिंह और विवेक सिंह नाम के आरोपित महीनों तक गैंगरेप करते रहे। आरोपितों की हवस का शिकार होने के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपित युवक धीरज के पिता छात्रा को पटना के निजी नर्सिंग होम में गर्भपात कराने के लिए लेकर आए, जहां छात्रा की हालत खराब हो गई। नाबालिग की ये हालत देख आरोपी के पिता ने उसे उसके घर पर छोड़कर भाग गए।
छात्रा ने सारी बात अपने परिजन को बताया, जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता पटना से कपूरिया ओपी में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के पिता कपुरिया पैक्स के चेयरमैन कंठी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में चारों आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस की पकड़ से चारों आरोपी युवक बाहर है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा अपने दादा-दादी के साथ कपूरिया में रहती थी। इसी दौरान नाबालिग छात्रा पानी भरने के लिए कुएं पर गई थी। उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह और विवेक सिंह नामक युवकों ने उसे बहला-फुसला कर एक खेत में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा गर्भवती हो गई।












Click it and Unblock the Notifications