Indigo Flight: दिल्ली टू रांची इंडिगो फ्लाइट में बाल-बाल बचे यात्री, हवा में आ गई थी तकनीकी खराबी
Delhi Ranchi Indigo Flight: दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर ही दिल्ली हवाईअड्डे पर लौट आया। विमान में सवार एक यात्री ने कहा कि इंडिगो विमान के पायलट ने बीच हवा में विमान में तकनीकी खराबी के बारे में घोषणा की जिसके बाद कई यात्री डर गए। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ से विमान को फिर से दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर लैंड करा दिया।
करीब 40 मिनट उड़ान भरने के बाद वापस लौटी फ्लाइट
जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सुबह करीब 7.40 बजे उड़ान भरी और 8.20 बजे वापस लौटी। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि इंडिगो चालक दल ने यात्रियों को सूचित किया कि उक्त ऑपरेशन के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा।

24 घंटे में दूसरी इंडिगो के साथ हुई घटना
एयरलाइन कंपनी ने कहा दिल्ली से रांची तक चलने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 2172 क्षणिक तकनीकी सावधानी के कारण एहतियात के तौर पर आज दिल्ली लौट आई। तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो के किसी विमान के हवाई अड्डे पर लौटने की यह दूसरी घटना है।
दरअसल, शुक्रवार को पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान का एक इंजन निष्क्रिय हो जाने के बाद उसे पटना हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 181 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों के साथ विमान ने यहां जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद लैंडिंग की।












Click it and Unblock the Notifications