झारखंड के चतरा में विधवा महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाल दिया गिलास

चतरा। झारखंड में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला झारखंड के चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र का है, जहां चार युवकों ने विधवा महिला से गैंगरेप किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल दिया। महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उसे स्वास्थ्य उफकेंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गैंगरेप के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

chatra misdeed with widow woman

अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ढूंढने में जुटी हुई है। हंटरगंज के थानेदार सचिन कुमार दास ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का इलाज हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बबलू पासवान, उत्तम पासवान और बबलू पासवान के बहनोई को नामजद आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कर लिया है। घटना के चलते गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। गैंगरेप की घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी ऋषभ जा और एसडीपीओ अविनाश कुमार ने गांव जाकर छानबीन की। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।

बता दें कि हाल ही में प्रदेश की राजधानी रांची में एक युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। आशंका जताई गई है कि रेप के बाद लड़की को निर्ममता से मार दिया गया है। अब तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है। मृतका के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान पाए गए थे।

वहीं कुछ महीने पहले दुमका में गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। महिला अपने पति और बच्चों के साथ मेला देखकर आ रही थी। इसी दौरान करीब 17 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया था। इस दौरान पति को बंधन बना लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+