चंपई सोरेन ने अपने X बायो से हटाया JMM का नाम, शेयर की इमोशनल पोस्ट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज जेएमएम नेता ने अपने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) के बायो से पार्टी का नाम हटा दिया है। वे इस वक्त दिल्ली में ही मौजूद हैं। ऐसे में उनके बीजेपी के अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन के झारखंड के सीएम की कुर्सी दोबारा संभालने और चंपई के इस्तीफे के इस्तीफे के बाद बाद उनका दर्द सामने आया था। जिसके बाद पार्टी से उनकी बेरूखी का दावा किया जा रहा था। अब अपने एक्स अकाउंट से जेएमएम का नाम हटाने के बाद फिर से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

चुनाव से पहले झारखंड में जेएमएम को लेकर चंपई सोरेने ने बड़ा कंफ्यूजन क्रियेट कर दिया है। पूर्व सीएम को लेकर इन दिनों यहां की सियासत में तूफान मचा है। मीडिया से लेकर सियासी गलियारे तक चर्चा है कि कोल्हान के टाइगर अब बीजेपी के संपर्क में हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब चंपई सोरेन की जेएमएम से नाराजगी की बात सामने आई है।

Champai Soren removes JMM

हालांकि भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा, "हम अपने निजी काम के लिए दिल्ली आए हैं। अभी हमारी किसी से मुलाकात नहीं हुई है।"

वहीं जेएमएम छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "अभी हम जहां पर हैं वहीं पर हैं...।"

चंपई सोरेन ने क्या कहा?
तमाम अटकलों के बीच रविवार को चंपई सोरेन एक एक्स पर पोस्ट डाला। जिसमें उन्होंने लिखा, "...इतने अपमान और तिरस्कार के बाद मुझे वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारी मन से मैंने विधायक दल की बैठक में कहा कि ''एक नया अध्याय'' आज से मेरी जिंदगी की शुरुआत होने जा रही है, इसमें मेरे पास तीन विकल्प थे, पहला, राजनीति से संन्यास ले लूं, दूसरा, अपना अलग संगठन बना लूं और तीसरा, अगर मुझे इस रास्ते पर कोई साथी मिल जाए तो उसके साथ आगे की यात्रा करूं। उस दिन से लेकर आज तक और आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव तक, इस यात्रा में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हैं..."

चंपई सोरेन को लेकर अटकलों की वजह

बड़ी अटकलों के पीछे की वजह चंपई सोरेन के सीएम पद से हटाना भी बताया जा रहा है। दावा ये भी किया जा रहा है कि संथाल की लड़ाई का मुकाबला अब बीजेपी कोल्हान के हथियार से लड़ेगी, जो लोग चंपाई के बीजेपी से तार जुड़े होने की खबरों को सकारात्मक ले रहे थे वे उनकी नाराजगी को बड़ी वजह मान रहे थे।

हालांकि जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने एक बयान में कहा कि चंपई सोरेन ने पार्टी को सींचने का काम किया है और वह कभी भी पार्टी को छोड़कर नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के अंदर मतभेद और गलतफहमी पैदा करने की कोशिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+