Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बोकारोः कमरे में पहुंची नौकरानी तो देखा कि चारों तरफ फैला है खून और हाथों में हाथ थामे हुए लेटे हैं बजुर्ग दंप

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र स्थित चीरा फेज वन वास्तु विहार अपार्टमेंट में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बुजुर्ग दंपति ने खुदकुशी की कोशिश की। इस दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। दंपती की पहचान अखिलेश्वर प्रसाद (80) और मंजू देवी (77) के रूप में की गई। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि परिवार के किसी भी व्यक्ति का दोष नहीं है, अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी का ही मामला मना रही है लेकिन मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

bokaro old couple did suicide wife died

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीजीएच में भर्ती कराया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। शनिवार की सुबह दंपती का फ्लैट का दरवाजा खुला था। जब घर में काम करने वाली महिला फ्लैट में पहुंची तो देखा कि चारों तरफ खून फैला हुआ है। इसके बाद जब कमरे में पहुंची तो देखा कि बुजुर्ग दंपती एक-दूसरे का हाथ थामे लेटे हुए थे। फिर वह भागकर पड़ोसियों के पास गई और घटना की सूचना दी।

इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर एसपी चंदन कुमार झा भी पहुंचे और मामले की जांच की। बुजुर्ग दंपती के तीन लड़के और एक लड़की है। सभी दूसरे राज्य में रहते हैं। यहां बुजुर्ग दंपती अकेले रहा करते थे। महिला चलने में असमर्थ थी। दंपती काफी दिनों से यहां बने फ्लैट में रह रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी बेटी और दामाद यहां आए थे और मुलाकात के बाद वापस अपने घर चले गए थे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+