झारखंडः PSA प्लांट का सीएम सोरेन ने किया उद्घाटन तो भाजपा ने कहा- पीएम का किया गया अपमान
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राज्य में कई हेल्थ सुविधाओं का उद्घाटन किया, जिसमें पीएम केयर फंड से 19 जिलों में 27 जगहों पर पीएसए प्लांट भी शामिल है। इसके बाद से राज्य में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है और भाजपा के तरफ से इस कार्यक्रम का विरोध भी किया जा रहा है।

रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ऐसा कर के पीएम का अपमान कर रहे हैं। ये नहीं सहेंगे। वहीं जेएमएम के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने संजय सेठ के आरोपों पर जवाब दिया है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन एसेंसियल कोमेडिटी में आता है इसके लिए मुहूर्त का इंतजार नहीं किया जा सकता है।
भाजपा सांसद सजय सेठ ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई को अंतिम रूप देते हुए PMCares Fund से बने PSA Plant का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री जी कल करने वाले हैं। झारखण्ड में भी ऐसे 27 PSA का निर्माण हुआ है। माननीय प्रधानमंत्री के लोकार्पण तिथि से एक दिन पूर्व राज्य सरकार द्वारा लोकार्पण किया जाना समझ से परे है।
बता दें कि आज सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम केयर्स से 19 जिलों के 27 जगहों पर लगे पीएसए प्लांट, रिम्स में बने कोबास लैब का, रिम्स में 256 स्लाइस सिटी स्कैन मशीन का, रिम्स में तैयार सेंट्रल लेबोरेटरी का, योगद सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडया की तरफ से अनड़ा सीएचसी में तैयार पिडियाट्रिक्स एचडीयू का उद्घाटन किया।












Click it and Unblock the Notifications