झारखंड चुनाव के लिए रहें पूरी तरह तैयार, CM हेमंत सोरेन ने दिया कार्यकर्ताओं को संदेश

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों को आगामी वर्ष साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हो जाने को कहा है। मंगलवार को उन्होंने पार्टी की राज्य, जिला और प्रखंड इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान गांव-गांव जाकर सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

jharkhand news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार आम जनता के हर सुख-दुख में साथ रही है, लेकिन भाजपा कभी ईडी तो कभी सीबीआई के नाम पर सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यह बात जनता तक पहुंचाना जरूरी है। सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में नौकरियों-नियुक्तियों, किसानों, छात्रों, महिलाओं, दलितों-आदिवासियों और कमजोर वर्ग लोगों के प्रति उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आवश्यक है कि हमारे कामों का संदेश जनता तक पहुंचे।

सीएम हेमंत सोरेन ने आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इस दरमियान सभी जिलों-प्रखंड के अफसर गांव-गांव पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं का फर्ज है कि इस दौरान अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को शिविरों में आने को प्रेरित करें। उन्होंने सदस्यता अभियान तेज करने, बूथ कमेटियों को एक्टिव करने का भी निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें झारखंड: सीएम हेमंत अपने परिवार के साथ अचानक पहुंचे बोकारो, जानें क्या है पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+