मोबाइल नहीं पूरा का पूरा BSNL टॉवर चुरा रहे थे 6 लोग, आखिर में पुलिस ने बिगाड़ दिया खेल

झारखंड में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वहां पर 6 लोग मोबाइल टॉवर चुराते पकड़े गए।

mobile tower

देशभर में मोबाइल चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला अब झारखंड से सामने आया है। जिसको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ये चोर झारखंड के नहीं बल्कि यूपी और बिहार के रहने वाले हैं। वो इस चोरी को अंजाम देने के लिए वहां पर गए हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवदाड़ थाना क्षेत्र के सीद बाक गांव में 6 लोग ट्रक लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बीएसएनएल के टॉवर का जायजा लिया। जब गांव वालों ने उनके आने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि वो इस टॉवर को खरीद चुके हैं, ऐसे में वो उसे यहां से उखाड़कर ले जाएंगे। गांव वालों ने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया। इसके बाद असली खेल शुरू हुआ।

चोरों ने धीरे-धीरे टॉवर खोलना शुरू किया और उसको ट्रक पर लोड करने लगे। करीब तीन दिन तक ये सिलसिला चलता रहा। तभी किसी को शक हुआ और उसने पुलिस को इस बात की खबर दे दी। पुलिस टीम वहां पर पहुंची और उनसे कागज मांगे, लेकिन वो नहीं दिखा पाए। इसके बाद बीएसएनएल के अधिकारियों से संपर्क किया गया। जिस पर पता चला कि सारे आरोपी सारेआम टॉवर की चोरी कर रहे थे।

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने आसपास के लोगों से झूठ बोला और टॉवर को खोल लिया। उनकी टीम को जैसे ही खबर मिली, वो वहां पहुंची और 6 लोगों को हिरासत में लिया। बीएसएनएल देवघर मंडल के अभियंता मनोज कुमार सिंह ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत की, जिसके आधार पर उनको जेल भेज दिया गया। इसमें एक आरोपी यूपी और पांच बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वो पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले जाम कुदर गांव में एक टॉवर गायब हुआ था। उस वारदात में इनका ही हाथ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+