झारखंडः रविवार को सामने आए कोरोना वायरस के 153 नए मामले, मरीजों की संख्या 5500 के पार
रांची। झारखंड में दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते रविवार को 153 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो गई। इन नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5552 पहुंच गई है। जबकि कोरोना से अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को राज्य में 153 कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5,552 पहुंच गयी है।

रविवार को राज्य में मिले 153 नये मामलों में बोकारो में 3, देवघर में 4, धनबाद में 10, दुमका में 2, पूर्वी सिंहभूम में 25, गढ़वा में 3, गिरिडीह में 4, गोड्डा में 1, गुमला में 6, हजारीबाग में 26, खूंटी में 1, कोडरमा में 5, लोहरदगा में 25, रामगढ़ में 1, रांची में 32 और साहिबगंज में 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
पिछले 24 घंटे में राज्य में 62 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इसके साथ ही राज्य में अब तक 2,718 लोग ठीक भी हो चुके हैं। रविवार को स्वस्थ हुए लोगों में चतरा जिले से 2, देवघर से 7, धनबाद से 1, पूर्वी सिंहभूम से 6, गोड्डा से 9, खूंटी से 1, पाकुड़ से 6, पलामू से 3, रामगढ़ से 2, रांची से 22 और पश्चिमी सिंहभूम से 3 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं।
रविवार को को राज्य में 2,785 एक्टिस केस है जिसमें बोकारो जिले में 73, चतरा में 134, देवघर में 55, धनबाद में 168, दुमका में 21, पूर्वी सिंहभूम में 493, गढ़वा में 148, गिरिडीह में 115, गोड्डा में 18, गुमला में 57, हजारीबाग में 212, जामताड़ा में 13, खूंटी में 11, कोडरमा में 142, लातेहार में 141, लोहरदगा में 102, पाकुड़ में 72, पलामू से 13, रामगढ़ में 105, रांची में 485, साहिबगंज में 73, सरायकेला में 51, सिमडेगा में 28 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 63 एक्टिव केस है।


Click it and Unblock the Notifications
