Jhansi News: पति की हत्या कर रातभर शव के साथ लेटी रही महिला, बोली- इस वजह से उठाया ये कदम

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला का आरोप है कि उसका पति मारपीट करता था और बोलता था बेटी के साथ रेप करूंगा।

Jhansi News

Jhansi News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी पति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और रातभर उसकी लाश के साथ लेटी रही। सुबह होने पर जब लोगों को पता चला तो वह हैरान हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

महिला ने अपने पति की हत्या के पीछे जो कारण बताया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। महिला का कहना है कि उसका पति शराब के नशे में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी दे रहा था। विरोध करने पर मारपीट की। इसी दौरान बचाव में हमला किया, इससे उसकी मौत हो गई। यह वारदात मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां रहन वाला राजीव (बदला हुआ नाम) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

राजीव की पत्नी का आरोह है कि वो शराब का आदी था। नशे में अक्सर वो उसके और बच्चों के साथ मारपीट करना था। जिससे सभी परेशान रहते थे। महिला का आरोप है कि बीती रात वो शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं, बेटी के कपड़े फाड़ने लगा। विरोध करने पर उसने बेटी और उस पर लाठी से हमला कर दिया। बचाव करते हुए उससे लाठी छीनी और उसे पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

खबर के मुताबिक, इसके बाद महिला पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। सुबह इसकी घटना की जानकारी मृतक की मां और इलाके के लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका बेटे की हत्या बहू और नातिन ने की है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

      झाँसी: महिला कोचिंग संचालिका ने की सुसाइड की! 3 लोगों ने किया गलत काम

      आरोपी महिला का कहना है, 'मैंने ही पति को मारा है। आए दिन वो शराब के लिए पैसे मांगता था। न देने पर मारपीट करना था और कहता बेटी के साथ रेप करूंगा। बीती रात उसने रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर हमला कर दिया। इसपर मैंने अपने बचाव में हमला किया जिसमें उसकी मौत हो गई।' एसपी ग्रामीण झांसी नैपाल सिंह ने कहा कि शराब पीने की वजह से पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। बीती रात भी इसी वजह से विवाद हुआ, जिसमें मां-बेटी ने अपने बचाव में डंडे से पीटे कर हत्या कर दी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+