झांसी में दलित ने मजदूरी करने से किया मना तो दबंगों ने कर दिया गंजा, लोग हंसते हुए बनाते रहे Video
उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। झांसी जनपद में एक मजदूर ने मजदूरी करने से मना किया तो दबंग ने रेजर लिया और उसे गंजा कर दिया। इतने से भी दबंगों का मन नहीं भरा तो उन लोगों ने गांव में उसका जुलूस निकाला।
जुलूस निकालने के साथ ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर मामला अधिकारियों तक पहुंचा। इस मामले में पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला झांसी जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 45 वर्षीय शख्स मजदूरी करता है। उसका कहना है कि टाकोरी गांव के रहने वाले व्यक्ति उसे अपने घर जबरन मजदूरी करवाना चाहते हैं।
वह पाडरी बाजार में जब मजदूरी करने जाता है तो उसके साथ लोग मारपीट करते हैं। उसने कहा कि बुधवार को वह पाडरी गांव में मजदूरी करने के लिए गया था। इसी दौरान टाकोरी गांव के रहने वाले विजय, नुकूल, शत्रुघ्न और कालू खेत में पहुंच गए।
खेत में पहुंचने के बाद उन लोगों ने जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया और उसे लेकर लोग अपने घर पर चले आए। आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने उसके साथ मारपीट किया। उसका हाथ पैर बांधकर उसे पेड़ पर उलटा लटका दिया।
पेड़ पर लटकाने के बाद लोगों ने जबरन उसके मुंह में पानी भर दिया। मुंह में भरा पानी नाक से निकलने लगा तो उसका दम घुटने लगा। इतना ही नहीं उसके बाद लोगों ने उसे पेड़ से नीचे उतारा और फिर रेजर लेकर उसे गंजा कर दिया।
इस दौरान मौजूद ग्रामीण हंसते रहे। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान वह उन लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन लोग हंसते रहे और हंसते हुए उसे यातनाएं देते रहे।
पीड़ित का यह भी कहना है कि इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत किया। शिकायत करने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इधर दबंग लोग उसपर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। गुरुवार रात में भी उसे लोगों ने दौड़ा लिया था।
वहीं इस बारे में झांसी पुलिस द्वारा बताया गया कि "दिनांक 23.10.24 को वादी द्वारा थाना सीपरी बाजार पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि उन्हीं के समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना किसी कारण दिनाँक 22.10.24 को समय करीब 14:20 बजे उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्समय थाना स्थानीय पर 04 अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्रकाश में आया है, जिसमें कुछ व्यक्तियों को वादी उपरोक्त के बाल काटते हुए देखा जा रहा है। प्राप्त वीडियो का भी संज्ञान लेकर पंजीकृत उक्त अभियोग में शामिल करते हुए गुण-दोष के आधार पर विवेचना का सम्यक निस्तारण किया जाएगा।"
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications