झांसीः पहले खड़ी की बाइक फिर ट्रेन के सामने प्रेमी-प्रेमिका ने लगा दी छलांग, युवक की मौके पर मौत
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते युवती के परिजनों द्वारा किए जा रहे विरोध के चलते बुधवार को प्रेमी युगल ने आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। घायल युवती विवाहिता बताई गई है।

यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह बल्लमपुर रेलवे हाल्ट के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक-युवती एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और रेलवे लाइन के किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। जैसे ही ट्रेन आई, दोनों ट्रेन के आगे कूद गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
छानबीन के बाद जो जानकारी सामने आई, उसके अनुसार मृतक का नाम शिवा है, जो अहिरवार निवासी ग्राम बसई थाना बसई जिला दतिया बताया गया है। युवती भी दतिया जिले की ही रहने वाली है। युवती की शादी बबीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी। पिछले एक साल से दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद युवती के घरवालों ने पिछले माह ही उसकी शादी कर दी थी।
इसके पहले युवती के घरवालों ने शिवा तथा उसके परिवार वालों को धमकी भी दी थी। शिवा के भाई गोपी अहिरवार के अनुसार युवती के घरवालों ने उसके घरवालों से मारपीट भी की थी। इसके अलावा फोन से तथा व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक-युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications