UP News: पुलिस को रातभर करनी पड़ी टमाटरों की रखवाली, चुराने की फिराक में झाड़ियों में छिपे रहे ग्रामीण
Jhansi police had guard tomatoes: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। झांसी जनपद में गुरुवार की देर रात एक तेज रफ्तार की ट्रक एक महिला को टक्कर मारने के बाद हाईवे पर पलट गया।
ट्रक में टमाटर भरा हुआ था और ट्रक पलटने के बाद टमाटर हाईवे पर फैल गए। क्योंकि इस समय बाजार में 80 से 120 किलो टमाटर बिक रहा है। ऐसे में टमाटर से लदे ट्रक के पलटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण टमाटर लूटने पहुंच गए।

Recommended Video
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और रात भर टमाटरों की रखवाली करती रही। इस दौरान ग्रामीण हाईवे के किनारे झाड़ियों में छिपकर पुलिस के जाने का इंतजार करती रही। हालांकि, सुबह तक पुलिस तैनात रही, जिसके कारण ग्रामीण टमाटर चुराने में सफल नहीं हो सके।
बेंगलुरु से टमाटर लेकर जा रहा था दिल्ली
दरअसल, अर्जुन नाम का ट्रक ड्राइवर एक फल कंपनी से टमाटर लोड करके बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा था। अर्जुन ट्रक लेकर झांसी ग्वालियर हाईवे पर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पहुंचा, इसी दौरान एक महिला को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक पलटने के बाद उसमें लदा टमाटर हाईवे पर काफी दूर तक फैल गया। इस दौरान कुछ लोग टमाटर चोरी कर लिए जबकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चोरी करने वाले भाग निकले।
जानकारी मिलने के बाद गांव से अन्य ग्रामीण भी टमाटर चोरी करने के लिए पहुंचे लेकिन वहां पर तब तक पुलिस पहुंच चुकी थी। पुलिस के पहरेदारी देख कर ग्रामीण हाईवे के किनारे झाड़ियां में छुप गए और पुलिस के जाने का इंतजार करते रहे।
हालांकि पुलिस सुबह तक टमाटर की रखवाली करती रही। इधर चालक अर्जुन द्वारा बताया गया की गाड़ी पलट गई कोई घायल नहीं हुआ लेकिन हेल्पर को मामूली चोट आई है। उसने यह भी बताया कि वह अनंतापुर बेंगलुरु से टमाटर लेकर दिल्ली जा रहा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाईवे पर दूर तक टमाटर फैला हुआ है और पुलिस पहरेदारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications