UP News: शख्स ने की तीन शादियां, जिंदा रहते खूब हुए झगड़े, अब मरने के बाद भी कलह जारी
UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से पति-पत्नी के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर अधिकारी भी हैरान हैं। दरअसल शख्स ने तीन शादियां की थी और अब उसकी मौत के बाद उसकी तीनों पत्नी उसकी सरकारी नौकरी चाहती हैं।
इसके लिए करने वाले शख्स की तीनों पत्नियां अधिकारियों के पास पहुंची और उसकी पहली पत्नी होने का दावा करते हुए नौकरी की मांग कर रही हैं। पूरा मामला सुनने के बाद अधिकारी भी हैरान हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

फरवरी में हुई थी मौत
दरअसल, यह पूरा मामला झांसी जनपद की माताटीला इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले एक शख्स की फरवरी माह में गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मरने वाला शख्स सिंचाई खंड में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था।
ऐसे में अब उसकी मौत के बाद उसकी जगह नौकरी पाने के लिए तीन महिलाएं कार्यालय में खुद को उसकी पत्नी होने का दावा करते हुए प्रार्थना पत्र दी हैं। चौंकाने वाली बात है कि तीनों ने उसकी पहली पत्नी होने का दावा किया है।
जब तीन महिलाओं द्वारा कार्यालय में दावा किया गया तो उसे सुनकर और कागजातों को देखकर अधिकारियों ने माथा पकड़ लिया। महिलाओं द्वारा मृतक के फोटो भी दिखाए गए और कई कागजात भी दिए गए हैं।
तलाशा जा रहा पोस्टिंग रिकॉर्ड
अब इस मामले का हल निकालने के लिए अधिकारियों ने मृतक की पोस्टिंग कार्ड की तलाश की जा रही है। पोस्टिंग कार्ड में उसने जिस भी महिला को अपनी पत्नी बताया होगा उसी को नौकरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल, जीते जी विवाद होने के बाद अब मरने के बाद भी उसकी नौकरी के लिए तीनों पत्नियों के बीच कलह जारी है। जिसे सुनकर अधिकारियों के साथ-साथ अन्य लोग भी हैरान हैं। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications