UP News: झांसी में अंतिम संस्कार से पहले बुजुर्ग ने ली सांस, गंगाजल छिड़कते ही लौट आई ज़िंदगी

UP News: उत्तर प्रदेश की झांसी जनपद के भोजला गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस गांव में 90 वर्षीय माया देवी को परिवार ने मृत मान लिया था, लेकिन अंतिम संस्कार से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल,परिजन जब उन्हें मृत मान अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके शरीर पर गंगाजल छिड़का गया। उसी क्षण माया देवी के शरीर में हलचल शुरू हो गई। देखते ही देखते वह सांस लेने लगीं। यह नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया।

UP News 90 year old woman starts

बताया गया कि सुबह 10 बजे माया देवी की सांसें थम गई थीं। उन्हें हिलाने-डुलाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजन पड़ोस के कंपाउंडर को बुला लाए, जिसने नब्ज देखकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शोक की लहर फैल गई।

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच लौटीं सांसें

बताया जा रहा है कि माया देवी की मौत की पुष्टि हो जाने के बाद परिवार वालों ने गांव और रिश्तेदारों को जानकारी दी। घर में रोना-पीटना शुरू हो गया। गांव के लोग भी शोक जताने पहुंचने लगे। जल्द ही अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं।

तभी एक रिश्तेदार ने धार्मिक परंपरा के तहत गंगाजल छिड़का। उसी पल माया देवी के शरीर में अचानक हरकत हुई। थोड़ी देर बाद उनकी सांसें चलती दिखीं। यह सब देखकर पहले किसी को यकीन नहीं हुआ उसके बाद जब लोग उन्हें हिने लगे तो वह सांस लेने लगीं।

कंपाउंडर की लापरवाही पर उठे सवाल

मृत महिला की जिंदा होने के बाद गांव के लोग हैरान रह गए। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा कंपाउंड को भी लेकर नाराजगी जताई गई। लोगों द्वारा कहा गया कि जिंदा महिला को कंपाउंडर ने मृत घोषित बता दिया था लेकिन अंतिम संस्कार से पहले वह उठ गईं।

चिकित्सकों का कहना है कि नब्ज न महसूस होना हमेशा मृत्यु का संकेत नहीं होता। कुछ मामलों में circulatory shock या temporary unresponsiveness जैसी स्थितियां आ जाती हैं, जिसमें व्यक्ति जीवित होते हुए भी मृत जैसा दिखता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना

जैसे ही महिला की मौत हो जाने और फिर मरने के बाद उसकी जिंदा होने की खबर गांव में फैली काफी संख्या में लोग उसे देखने के लिए पहुंच गए। इतना ही नहीं आसपास के गांव के लोग भी महिला को देखने के लिए पहुंचे।

इस दौरान कुछ लोगों ने महिला का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि यह भगवान का चमत्कार है। भगवान के चमत्कार के चलते ही माया देवी करने के बाद भी जिंदा हो गईं। फिलहाल झांसी जनपद का यह मामला चर्चा में बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+