बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुंदेलखंड दौरे पर है। सीएम योगी अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार (09 मार्च) सुबह 9:50 मिनट पर जालौन पहुंचेंगे। यहां करीब आधा घंटे रुकने के बाद ललितपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 12.05 बजे झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच जाएंगे। सबसे ज्यादा समय उनका झांसी में गुजरेगा। तो वहीं, सीएम योगी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।

up cm yogi adityanath on a two-day visit bundelkhand

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह 9:50 बजे जालौन पहुंचेंगे। जालौन में सीएम योगी आदित्यनाथ लाडपुर दीवार गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री पिसनारी गांव स्थित बंडाई बांध पहुंचेंगे। जहां वे करोड़ों की लागत से बने बंडाई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री झांसी निकल जाएंगे। सबसे ज्यादा समय उनका झांसी में गुजरेगा। जीआईसी में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व 21 का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे।

डेढ़ बजे सीएम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। तीन बजे तक वे सर्किट हाउस में रुककर जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। दोपहर 3.20 पर वे हेलीकॉप्टर के जरिये ग्राम भरपुरा पहुंचेंगे। यहां वे हर घर नल-घर घर जल योजना का निरीक्षण करेंगे। शाम चार बजे नगर निगम पहुंचकर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जा रहे कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। शाम 4.40 बजे वे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां दो घंटे तक मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 6.55 बजे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+