शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़ित महिला को दरोगा ने दिया धक्का, VIDEO सामने आते ही SSP ने लिया एक्शन
शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़ित महिला को दरोगा ने दिया धक्का, VIDEO सामने आते ही SSP ने लिया एक्शन
झांसी, 14 अगस्त: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यूपी पुलिस की बदसलूकी देखने को मिली है। दरअसल, यह वायरल वीडियो झांसी जिले का बताया जा रहा है, जिसमें एक दरोगा महिला के साथ अभद्र व्यवहार करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के मुताबिक, कुछ फारियादी अपनी शिकायत लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं।

हालांकि, दरोगा द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आते ही एसएसपी ने तत्काल सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच लेडी ऑफिसर को दी गयी है। इतना ही नहीं, महिला की तहरी के आधार पर एफआईआर भी पंजीकृत की जा रही है। यह मामला प्रेमनगर थाने का है। महिलाओं ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे का वीडियो पीड़ित महिला का बेटा बना रहा था। इसी बीच, नैनागढ़ चौकी में तैनात दरोगा संदीप यादव वहां पहुंचे। वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल फोन छीनना चाहा। इस पर महिलाओं ने विरोध किया तो दरोगा ने महिलाओं को धक्का दिया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
Recommended Video
SSP ने दरोगा को किया सस्पेंड
एसएसपी शिवहरि मीणा ने दरोगा संदीप यादव को सस्पेंड कर मामले की जांच CO गरौठा आभा सिंह को सौंपी है। प्रेम नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह चौहान ने बताया कि महिलाओं द्वारा महिला कांस्टेबल से अभद्रता की गई, इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया पुलिया नंबर-9 क्षेत्र में एक जमीन के इकरारनामे को लेकर चल रहे विवाद में महिलाओं द्वारा पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था।
जमीनी विवाद में थाने का चक्कर काट रही थी महिला
वहीं, इस मामले में प्रेमनगर थाना प्रभारी बताया कि मामला एक मकान को लेकर है। मीना नाम की महिला ने संध्या नाम की महिला को वर्ष 2019 में एग्रीमेंट कर अपना मकान गिरवी रख था। समयानुसार संध्या ने न्यायलय के माध्यम से मीना को नोटिस भेज दिया। नोटिस मिलने के बाद मीना घबरा गई और धोखाधड़ी की शिकायत लेकर संबंधित चौकी पुलिस के पास पहुंची, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी दौरान आज सुबह मीना अपने परिवार के साथ थाने आई महिला हेल्प डेस्क पर अभद्रता करते हुए हाथापाई करने लगी। जिस पर दरोगा साहब ने बीच-बचाव करते हुए धक्का दे दिया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। मीना के खिलाफ भी महिला पुलिस से अभद्रता करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications