झांसी: पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रा से रेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

झांसी। चर्चित हाथरस कांड अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि झांसी में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में रेप का मामला सामने आया। सूचना पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया। थाने पहुंची युवती ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में बंधक बनाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया और उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Recommended Video

    झांसी में नाबालिग छात्रा से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, पॉलीटेक्निक कैंपस में खींच ले गए थे दरिंदे
    Jhansi: physical attack with 17-year-old student in Polytechnic College

    घटना झांसी जिले के सीपरी बाजार इलाके के पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई। यहां 17 वर्षीय छात्रा अपने साथी से मिलने के लिए स्कूटी से कालेज के पास गई थी। एसएसपी दिनेश कुमार पी के अनुसार छात्रा का आरोप है कि उसी दौरान वहां लगभग एक दर्जन लड़के आ गए। उन्होंने पहले उसके साथी के साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। इसके बाद छात्रा को जबरन पकड़कर पॉलीटेक्निक कालेज के अंदर ले गए। जहां उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

    इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे ब्लैकमैल करते हुए दो हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी करा लिए। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो आरोपियों में एक लड़के ने उसके साथ कालेज के अंदर जबरन रेप किया। इस दौरान आरोपी के साथियों ने पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक खाकीवर्दी धारी वहां से गुजरा। शोर सुनकर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखकर युवक फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+