चलती बस से गुटखा थूकने के लिए निकाला सिर, पोल से टकरा कर धड़ से हुआ अलग

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दिल दहला देने वाले वाला हादसा हुआ है। सेमरी टोल प्लाजा पर बस में सवार एक युवक की खंभे से टकराकर गर्दन कट गई। यह देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि युवक गुटखा थूकने के लिए अपना सिर बस की खिड़की से बाहर निकाले था। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बाहर पड़ी गर्दन और बस में सवार धड़ को उठवाकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शिनाख्त कराने का प्रयास करते हुए शव को झांसी पोस्टमार्टम घर भेज दिया है।

Recommended Video

    चलती बस से गुटखा थूकने के लिए निकाला सिर, पोल से टकरा कर धड़ से हुआ अलग
    Man head severed after hit from pole in moving bus in jhansi

    धड़ से अलग होकर बाहर गिर गया युवक का सिर

    इंदौर से भोपाल जा रही एक प्राइवेट बस सेमरी टोल प्लाजा पर टोल भरने के लिए रुकी थी। इस दौरान 22 वर्षीय एक युवक बस की खिड़की से अपना सिर बाहर की ओर निकाले था। टोल भरने के बाद जैसे ही बस आगे बढ़ी युवक का सिर सीमेंट के पोल में टकराया और धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया। युवक का धड़ बस के अंदर ही सीट पर पड़ा रह गया। मंजर देखकर बस में बैठे यात्रियों के होश उड़ गए। बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाहर पड़ी गर्दन और बस में सवार धड़ को उठवाकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शिनाख्त कराने का प्रयास करते हुए शव को झांसी पोस्टमार्टम घर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। किसी की भी गलती पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    पीलीभीत में मां-बेटी सहित तीन की मौत

    उधर, पीलीभीत में एक मां-बेटी काे बाइक चालक से लिफ्ट मांगना महगा पड़ा गया।लिफ्ट लेकर जा रही दाेनाें मां-बेटी काे सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे बाइक चालक सहित मां-बेटी तीनों की माैत हाे गई। घटना थाना बीसलपुर के बीसलपुर बरेली हाइवे की है। मां-बेटी की माैत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार चालक को तलाश रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+