मगरमच्छ का जुलूस: गांव में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा, साइकिल के कैरियर में बांधकर पूरे गांव में घुमाया
मगरमच्छ का जुलूस: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। झांसी जिले के एक गांव में मगरमच्छ घुस आया। इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने उसे रस्सी से बांध दिया। [Video नीचे है।]
रस्सी से बढ़ने के बाद कुछ ग्रामीणों ने मगरमच्छ को साइकिल से बांध दिया। साइकिल से बांधने के बाद मगरमच्छ का पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। इस दौरान गांव के लोगों को मगरमच्छ दिखाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा रहा है की साइकिल पर मगरमच्छ बांधकर कुछ लोग आगे आगे चल रहे हैं। जबकि उनके पीछे साइकिलों की संख्या में ग्रामीण भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम वहां पहुंची और मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ दी।
Recommended Video
नाले के समीप दिखाई दिया था मगरमच्छ
यह पूरा मामला झांसी जनपद के भरोसा गांव का है। बताया जा रहा है कि मोठ तहसील के भरोसा गांव में स्थित नाले के समीप 2 दिन पहले एक मगरमच्छ दिखाई दिया था। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीण वहां पहुंच गए और उसे रस्सी के सहारे बांध दिया।
मगरमच्छ को रस्सी से बांध देने के बाद एक युवक वहां पर साइकिल लेकर पहुंचा और लोगों ने मगरमच्छ को साइकिल पर बांध दिया। मगरमच्छ का मुंह बंधा हुआ था और उसे लोग साइकिल पर लेकर गांव में लोगों को दिखाने के लिए निकल पड़े।
ग्रामीणों ने साइकिल पर बड़े मगरमच्छ को जुलूस के रूप में लेकर पूरे गांव में घूम-घूम कर लोगों को दिखाया। हालांकि बाद में वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उसे कब्जे में ले लिया गया।
देखें वीडियो-
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि काफी संख्या में लोग साइकिल पर बंधे मगरमच्छ के पीछे-पीछे चल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके आसपास के गांव में अभी भी काफी संख्या में मगरमच्छ हैं।












Click it and Unblock the Notifications