Bageshwar Baba के धीरेंद्र शास्त्री पर हमला, कनपटी में लगी चोट; भीड़ से निकलकर दिया गया घटना को अंजाम
Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के छठवें दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर हमला हो गया है। पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाइल फेंक कर हमला करने का प्रयास किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने उस मोबाइल को उठा लिया।
Recommended Video
धीरेंद्र शास्त्री ने मोबाइल अपने हाथ में उठाने के बाद कहा कि जिस व्यक्ति ने मुझ पर मोबाइल फेंक है। वह मुझे मिल गया है। किसी व्यक्ति ने फूलों के साथ मोबाइल भी फेंक कर मारा है। उन्होंने भक्तों से कहा कि वह आगे चलते रहें और यात्रा नहीं रुकनी चाहिए.'

गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता यात्रा का आज यूपी में दूसरा दिन है। यह यात्रा कुल 7 दिन पूरे कर चुकी है।
यह घटना झांसी के हाईवे पर होटल रामवन के पास हुई है। यात्रा मऊरानीपुर से आगे बढ़कर बंगरा की तरफ बढ़ रही है। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भक्तों से कहा कि यात्रा रुकनी नहीं चाहिए, यात्रा लगातार आगे बढ़ती जा रही है।
धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। भक्तों के बीच उनके लिए खास जोश देखने के लिए मिल रहा है। धीरेंद्र शास्त्री खुद भी यात्रा के लिए बहुत उत्सुक है।
यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गई है। इस मामले के बाद बाबा का सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस तेजी से ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल फेंकने वाला व्यक्ति कौन था और उसके इरादे क्या थे। मोबाइल के जरिए व्यक्ति को ढूंढा जा रहा है।
झांसी पुलिस ने दी सफाई
धीरेंद्र शास्त्री पर हमले की जानकारी सोशल मीडिया पर फैलने के बाद झांसी पुलिस ने एक ट्वीट और संदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि धीरेंद्र शास्त्री पर हमला नहीं हुआ है। पुष्पवर्षा के दौरान मोबाइल फेंका गया है। वहीं बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने जनता ने बाद में बताया कि किसी श्रद्धालु-भक्त का मोबाइल लग गया था। किसी तरह की साजिश नहीं है। ये एक आध्यात्मिक यात्रा है, यहां सब कुछ ठीक है। दोनों राज्य की पुलिस अच्छा काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications