झांसी में SDM की गाड़ी पर युवक-युवती ने किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हाेने के बाद हड़कंप
SDM's car in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। झांसी जनपद में एक बोलेरो गाड़ी की बोनट पर चढ़कर युवक और महिला डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह गाड़ी किसी आम व्यक्ति की नहीं बल्कि एसडीएम की है।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो झांसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र का है। एसडीएम की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर डांस करने के साथ ही हूटर बजाया जा रहा है और नीली बत्ती भी जल रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि यह गाड़ी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के ओएसडी (जो एसडीएम रैंक के अधिकारी हैं।) की है। मंगलवार को यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा होने लगी।
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात में तालौड़ गांव के रहने वाले शीलू नामक एक व्यक्ति द्वारा परिवार में बच्चों का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस जन्मदिन में डांस के लिए डांसरों को भी बुलाया गया था। एसडीएम की गाड़ी वहां कैसे पहुंची इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में डांसर डांस कर रही थी इसी दौरान एक युवती एसडीएम के गाड़ी की बोनट पर चढ़ गई और डांस करने लगी। इस दौरान वहां मौजूद युवक भी उसे देखकर बोनट पर चढ़ गया और वह भी बोनट पर चढ़कर डांस करने लगा।
सोशल मीडिया पर 58 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें गाड़ी की बोनट पर चढ़कर युवक और युवती डांस कर रहे हैं। जबकि बैकग्राउंड में 'मैडम बैठ बोलेरो में...' गाना बज रहा है। सोमवार को कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंगलवार को इसे किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने के बाद एसडीएम की गाड़ी पर युवक युवती को डांस करता देख लोग हैरान रह गए। उसके बाद लोगों द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर किया गया। संभावना जताई जा रही है कि गाड़ी चालक लेकर वहां गया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications