जौनपुर: 45 साल की चाची से सगे भांजों ने किया रेप, मंगलसूत्र लूटकर हुए फरार
जौनपुर। यूपी क जौनपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दो सगे भांजों ने अपनी 45 वर्षीय चाची से रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर दोनों भांजों के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसओ अरुण कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
पूरी घटना जौनपुर के महराजगंज क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह गुरुवार शाम वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच उसके दो सगे भांजे बदलापुर थाना क्षेत्र बटाउवीर निवासी अंकित (25) और अतुल (28) आ गए। दोनों उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे, जब विरोध किया तो दोनों ने उसके गले से मंगलसूत्र, बाली निकाल ली और रेप किया।
जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है। एसओ अरुण कुमार मिश्र का कहना है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
जीवनसंगी की तलाश है? भारत मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!