आधी रात को घर से क्यों भागी AI इंजीनियर अतुल सुभाष की सास, बेटे के साथ बाइक से हुई फरार
AI Engineer Atul Subhash: एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले में जौनपुर में स्थित इंजीनियर के ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। आधी रात में इंजीनियर की सास और उसके साले घर छोड़कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि सभी लोग गिरफ्तारी के डर से भागे हैं।
इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात के अंधेरे में इंजीनियर की सास निशा सिंघानिया अपने घर से बाहर निकलती है और कुछ दूर पैदल जाती हैं। इसी दौरान उनका बेटा बाइक से आता है और फिर वह बाइक पर बैठ जाती है।

वीडियो बनाने वाले कुछ पूछते हैं तो वह हाथ जोड़ने लगती है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में मुकदमा दर्ज होने के बाद यह जानकारी मिली थी कि बेंगलुरु पुलिस जौनपुर आ रही है उसके बाद गिरफ्तारी के डर से मां बेटे अपने घर से भाग निकले।
फ्लाइट से आई पुलिस
दरअसल, एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में अतुल के भाई विकास कुमार द्वारा अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, अतुल की सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया तथा चचेरे ससुर सुशील सिंघानिया के खिलाफ बेंगलुरु में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद बेंगलुरु पुलिस बुधवार की रात्रि में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से 10:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची। उसके बाद पुलिस टीम वाराणसी एयरपोर्ट से रात में ही जौनपुर जाने वाली थी लेकिन बेंगलुरु पुलिस के पहुंचने से पहले ही इंजीनियर के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।
सुबह में बेंगलुरु पुलिस जौनपुर पहुंची उसके बाद जांच शुरू की। हालांकि सूचना यह भी है कि इंजीनियर अतुल सुभाष की ससुराल में जो मकान है उसमें ताला लगा हुआ है। परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है सभी लोग पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की शादी जौनपुर कोतवाली के रुहट्टा की रहने वाली निकिता सिंघानिया के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में तनाव हुआ और पत्नी अलग रहने लगी। इस दौरान पत्नी निकिता सिंघानिया ने इंजीनियर के खिलाफ दहेज की मांग, अप्राकृतिक सेक्स और हत्या सहित अन्य मामले में FIR कराई थी।
इस मामले से तंग आकर इंजीनियर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में सुसाइड कर लिया। इस दौरान इंजीनियर अतुल सुभाष द्वारा सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया गया था। इंजीनियर की मौत के बाद वीडियो के आधार पर अतुल के भाई द्वारा मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications