Video:एक दीवार के पीछे भाजपा नेता की दबंगई और लाठी-डंडों से महिलाओं ने की पड़ोसियों की पिटाई
जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा के सिरकोनी ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष और उनके परिवार की दबंगई का वीडियो सामने आया है। मंडल अध्यक्ष अपने परिवार के साथ मिलकर पड़ोसी के सीआरपीएफ जवान के जमीन पर बने बाउंड्री वॉल को जबरन गिरा दिया। विरोध करने पर मंडल अध्यक्ष के परिवार के लोगों ने सीआरपीएफ जवान के घर की महिलाओं को लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल यह पूरा मामला जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव का है। जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस वारदात में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। धनेजा गांव के निवासी धर्मराज सिंह और प्रभाकर सिंह के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर एक पक्ष ने दीवार खड़ी कर ली थी। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा की कुछ महिलाएं लाठी-डंडे से एक महिला पर प्रहार कर रही हैं। दूसरी तरफ कुछ पुरुष बनाई गई पक्की दीवार को ध्वस्त कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा मंडल अध्यक्ष सही और गलत का फैसला भी नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मराज सिंह की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मंडल अध्यक्ष अपने पड़ोसी की चारदीवारी को अपने परिवार के साथ मिलकर गिरा रहे हैं। जब इसका विरोध पड़ोसी ने किया तो धर्मराज के घर की महिलाओं ने मिलकर दूसरे पक्ष की महिलाओं को डंडे से पीट दिया। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि थाना जफराबाद के धनेजा गांव की घटना है। दोनों परिवार में बंटवारे और जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। दूसरे पक्ष की महिला के साथ काफी बुरी तरह से मारपीट की गई है। दोनों पक्ष के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया और जो हमलावर हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-Agra Accident: आगरा में हुई बस दुर्घटना पर ममता बनर्जी ने जताया दुख