UP News: धनंजय सिंह को जौनपुर से बरेली जेल में किया जा रहा था शिफ्ट, रास्ते में मिल गई जमानत
UP News: जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को शनिवार को जौनपुर जेल से बरेली जेल में शिफ्ट किया जा रहा था। पुलिस टीम उन्हें लेकर बरेली जा रही थी कि रास्ते में ही उन्हें जमानत मिल गई।
बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट द्वारा जमानत मिलने के बाद अब धनंजय सिंह जल्द ही बाहर आएंगे। इससे धनंजय सिंह के समर्थकों में खुशी का माहौल है। हालांकि जेल से छूटने के बाद धनंजय सिंह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

दरअसल, इंजीनियर अभिनव सिंघल के अपहरण करने और रंगदारी के मामले में 6 मार्च को जौनपुर एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई थी।
एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। सजा सुनाए जाने के बाद धनंजय सिंह जौनपुर जेल में बंद थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक उन्हें जौनपुर जेल से बरेली जेल में शिफ्ट करने की जानकारी मिली।
सूचना मिलने के बाद धनंजय सिंह के समर्थक जौनपुर जेल पहुंच गए। हालांकि धनंजय सिंह को प्रिजन वैन या अन्य वाहनों की जगह एंबुलेंस से बरेली जेल में शिफ्ट किया जा रहा था। कहा जा रहा है कि धनंजय सिंह को लेकर का बरेली जा रही पुलिस टीम रास्ते में थी इसी दौरान उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई।
डरी हुई है भारतीय जनता पार्टी
इस बारे में धनंजय सिंह के समर्थकों का कहना है कि चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने के बाद ही धनंजय सिंह के ऊपर द्वेष पूर्ण भावना से कार्रवाई हुई है। यह भी बताया गया कि जेल जाने के बाद धनंजय सिंह जमानत नहीं लड़ सकते थे।
ऐसे में उनकी पत्नी को बहुजन समाज पार्टी द्वारा जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट दे दिया गया। बहुजन समाज पार्टी से श्रीकला धनंजय सिंह को टिकट मिलने और धनंजय सिंह के जौनपुर जेल में रहने से भाजपा उम्मीदवार को हार का डर सता रहा था। यही कारण है कि धनंजय सिंह को सरकार के इशारे पर जौनपुर से बरेली जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी बता दें कि जौनपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा कृपा शंकर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी द्वारा बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया गया है। इधर बसपा द्वारा धनंजय सिंह की पत्नी को टिकट दिए जाने के बाद जौनपुर लोकसभा सीट की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications