देसी दवा ने ली जान: बुखार ठीक करने के लिए चिरायता पीने से दो महिलाओं की मौत
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में कई दिनों से बुखार आने पर उसे ठीक करने के लिए दो महिलाओं ने चिरायता पी लिया। चिरायता पीने के बाद दोनों की हालत और खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें

उत्तर प्रदेश के Jaunpur जनपद में बुखार ठीक करने के लिए देसी दवा का सेवन करना दो महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो गया। देसी दवा पीने के बाद दोनों महिलाओं की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूरा मामला जौनपुर जनपद के खुटार थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार गांव की रहने वाली 52 वर्षीय शारदा देवी और 26 वर्षीय कुमकुम का घर पड़ोस में ही है। दोनों को काफी समय से बुखार था और ठीक नहीं हो रहा था।
ऐसे में पड़ोस की किसी महिला द्वारा चिरायता का सेवन करने के लिए कहा गया। बुखार ठीक होने के लिए महिलाएं चिरायता पीने के लिए तैयार हो गई और बाजार से चिरायता खरीद कर लाए तथा शनिवार को रात में उसका सेवन कर लिया।
बताया जा रहा है कि चिरायता का सेवन करने के बाद दोनों की हालत बिगड़ी नहीं लगी। उसके बाद दोनों ने अपने घरवालों को सूचना दिया सूचना मिलने के बाद घर वाले उन्हें तत्काल बदलापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों द्वारा उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जौनपुर जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से लेकर चिकित्सक उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचे।
जिला अस्पताल में उनका उपचार प्रारंभ हुआ लेकिन देर रात दोनों की मौत हो गई। मौत हो जाने के बाद दोनों महिलाओं के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि शनिवार रात करीब 8 बजे सोने से पहले दोनों महिलाओं ने चिरायता का सेवन किया था।
फिलहाल इस मामले में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे खुटहन थाने के प्रभारी निरीक्षक परिवार वालों से पूछताछ करने के बाद दोनों महिलाओं के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं दो महिलाओं की मौत के बाद दोनों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications