दरगाह में दुआएं मांगने आईं दो किशोरी लापता, मोबाइल स्विच ऑफ, परिवार बोला- मौलवी पर शक

Recommended Video

    दरगाह में दुआएं मांगने आईंं दो किशोरी लापता, मोबाइल स्विच ऑफ, परिवार बोला- मौलवी पर शक

    जौनपुर। यूपी के जौनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के अहियापुर मोहल्ला स्थित दरगाह पर जुमेरात को केराकत से जियारत करने आई दो किशोरियां अचानक गायब हो गईं। लापता हुए तीसरे दिन भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपहरण की आशंका जताई है। इस साजिश में दरगाह के मौलवी के संलिप्त होने का संदेह जताते हुए किशोरियों की इज्जत व जान बचाने की गुहार लगाई है।

    two girls lost who went to dargah for praying

    अहियापुर मोहल्ला स्थित दरगाह पर हर गुरुवार को जिले के कोने-कोने और पूर्वांचल के विभिन्न हिस्सों से जियारत को हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। केराकत कोतवाली के कदहरा गांव की पूनम (17) व पिंकी (13) अन्य ग्रामीणों के साथ जियारत करने आईं थीं। जियारत करने के बाद ग्रामीण घर लौटने लगे तो दोनों किशोरियां नहीं मिलीं। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर घर जाकर उनके परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार को किशोरियों के परिजनों ने भी आकर काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। किशोरियों के पास मौजूद मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। इससे परिजनों के मन में तरह-तरह की आशंकाएं उठ रही हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं किशोरियां किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हो गईं।

    परिजनों ने शनिवार को जन सुनवाई केंद्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र को प्रार्थना पत्र भेजकर किशोरियों के अपहरण की आशंका जताई है। उन्हें लगता है कि दरगाह के मौलवी की साजिश से किशोरियों का अपहरण कर लिया गया है। डरे-सहमे परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से किशोरियों की जान व इज्जत बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने का आग्रह किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+