Jaunpur News: प्रेमिका की आंखों के सामने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला, दो भाई और मां हिरासत में

Jaunpur में प्रेमिका की आंखों के सामने प्रेमी की पिटाई करने वाले प्रेमिका के परिजनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाई और मां से पुलिस कर रही पूछताछ

Jaunpur में प्रेमिका की आंखों के सामने प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद आज उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस मामले में मृतक प्रेमी के चचेरे भाई नितेश बिंद की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था।

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के खेतासराय थाना अंतर्गत फरीदपुर गांव में शनिवार रात में लतीफपुर गांव के रहने वाले 19 वर्षीय धनबली बिंद की पिटाई होने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई द्वारा आरोप लगाया गया था कि धनबली फरीदपुर गांव की रहने वाली एक युवती से 3 वर्षों से प्रेम कर रहा था। शनिवार की रात में वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव में पहुंचा था। प्रेमी प्रेमिका के मुलाकात के दौरान चोरी-छिपे प्रेमिका के परिजन वहां पहुंच गए और प्रेमी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीट कर अधमरा कर दिया और अपने घर उठा ले गए।

प्रेमी के परिजनों को प्रेमिका ने ही दी सूचना

प्रेमी के परिजनों को प्रेमिका ने ही दी सूचना

प्रेमी की पिटाई के बाद जब प्रेमिका के परिजन उसे अपने घर उठा ले गए और वहां पर वह अधमरा पड़ा हुआ था। प्रेमी की हालत देखकर प्रेमिका ने प्रेमी के घर वालों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद प्रेमी के परिजन फरीदपुर गांव में पहुंचे और घायल प्रेमी धनबली को पहले पीएचसी पर लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। रात में ही परिजन उसे शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमिका के परिजनों द्वारा पिटाई में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने पर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ननिहाल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

ननिहाल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो लतीफपुर गांव निवासी धनबली बिंद और उसकी प्रेमिका का ननिहाल एक ही गांव में है। ननिहाल में ही दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ी थी। बाद में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों एक दूसरे से बातचीत करना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हो गया और गांव वालों और परिजनों के चोरी-छिपे दोनों मुलाकात करने लगे। दोनों के रिश्ते की जानकारी ग्रामीणों को हुई, उसके बाद परिजनों को हुई। परिजनों ने विरोध करना शुरू किया लेकिन दोनों एक दूसरे को छोड़ना नहीं चाहते थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई थी।

परिजनों के चोरी छुपे दोनों करते थे मुलाकात

परिजनों के चोरी छुपे दोनों करते थे मुलाकात

बताया जा रहा है कि पूर्व में प्रेमिका के परिजनों को इसके बारे में जो भी जानकारी मिली तो उन्होंने प्रेमी को समझाया और उसके बाद प्रेमिका की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी। उसके बाद प्रेमी द्वारा प्रेमिका की आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दी गई जिससे प्रेमिका की शादी टूट गई। शादी टूटने के बाद भी पंचायत हुई और दोनों को मिलने से रोका गया। काफी समझाने के बाद भी दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रहना चाहते थे, ऐसे में परिजनों की चोरी चुपके दोनों मुलाकात करते थे। शनिवार रात में प्रेमी प्रेमिका फोन पर बात की और मिलने के लिए तैयार हो गए। इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को हो गई और प्रेमिका के परिजन चोरी-छिपे प्रेमिका का पीछा किए। दोनों का आपत्तिजनक हालत में पकड़कर प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+