ड्राइवर ने साइड नहीं दी तो एसओ ने बीच सड़क पर जड़े थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जौनपुर। जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां पुलिस जीप को साइड न देना बस ड्राइवर विनय तिवारी और परिचालक उदय शंकर को महंगा पड़ गया। एसओ ने ओवरटेक कर किसान इंटर कालेज रसुलहा परियत के सामने डग्गामार बस रोकवाई और चालक एवं परिचालक को बुलवाया। दोनों गाड़ी के पास आए तो एसओ ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस वाकया का वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के किसान इंटर कालेज रसूलहा का है। बरसठी थाना के प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र कुमार बरवार बुधवार देर शाम अपने सरकारी वाहन से क्षेत्र में गश्त के लिए निकले थे। किसान इंटर कालेज रसूलहा के पास पहुंचे ही थे तो बस को ओवरटेक करने का उन्होंने प्रयास किया। साइड न मिलने पर दारोगा जी तिलमिला उठे। एसओ ने ओवरटेक कर किसान इंटर कालेज रसुलहा परियत के सामने डग्गामार बस रोकवाई और चालक एवं परिचालक को बुलवाया। दोनों गाड़ी के पास आए तो एसओ ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस वाकया का वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर लिया।
घटना के बाद से ही पुलिस का अमानवीय चेहरा वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर जब पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बरसठी द्वारा एक बस चालक के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं द्वारा कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications