आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा और किया कुछ ऐसा कि जानकर रह जाएंगे हैरान
जौनपुर में ग्रामीणों ने चोरी-छिपे मिल रहे प्रेमी प्रेमिका को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया और बाद में दोनों की शादी करा दी गई।

जौनपुर जनपद से प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आधी रात में प्रेमिका से मिलने उसके गांव में पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को सूचना दिया। उसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।
दरअसल, जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती की चाची का मायका गाजीपुर जिले के सैदपुर में है। युवती किसी भी कार्यक्रम में अपनी चाची के साथ उनके मायके में जाती थी और वहां का एक युवक भी जौनपुर में युवती के घर अक्सर आया जाया करता था।
आने-जाने के बीच युवक और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से बात करने लगे और बातचीत का दौर चलता रहा और धीरे-धीरे 3 साल का समय गुजर गया।
इस दौरान प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से कई बार मुलाकात किए और दोनों के बीच संबंध भी स्थापित हुए। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी प्रेमी-प्रेमिका ने मोबाइल फोन पर बातचीत किया और उसके बाद प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी सैदपुर से रात में ही जौनपुर चला आया।
जौनपुर पहुंचने के बाद वह युवती के गांव में पहुंचा और फोन करने के बाद युवती भी उससे मिलने चली आई। दोनों गांव में स्थित एक सुनसान स्थान पर बातचीत कर रहे थे इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया।
प्रेमी प्रेमिका को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों के परिवार के लोगों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर दोनों के परिजन पहुंचे तो युवती शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी हालांकि दौरान युवक शादी करने की बात से इनकार करने लगा।
दोनों परिवारों के बीच काफी देर तक पंचायत चला लेकिन हल नहीं निकला। ऐसे में युवती के परिजनों ने फोन करके पुलिस को सूचना दे दिया सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी तथा प्रेमिका को पकड़कर थाने ले आई।
प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद प्रेमिका उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात पर अड़ गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में बातचीत चली और अंत में युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए तैयार हो गया।
दोनों पक्षों में आपसी सुलह होने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और अगले दिन रविवार की सुबह जफराबाद थाना क्षेत्र के परमानतपुर गांव में स्थित मां मैहर देवी के मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए इस दौरान दोनों के परिजन के वहां मौजूद रहे।
फिलहाल इस शादी को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है वहीं थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी द्वारा बताया गया कि प्रेमी प्रेमिका के परिजनों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया। यदि युवती या उसके परिजनों द्वारा तहरीर दी गई होती तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाती।












Click it and Unblock the Notifications